इम्यूनिटी बढ़ाना है तो खाए अदरक और लहसून का पेस्ट
जशपुर
आजकल ज्यादातर लोग अपनी डाइट में हेल्दी विकल्प को शामिल करने के साथ ही अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के तरीके ढूंढ रहे हैं ताकि स्वस्थ रह सकें। ऐसे समय में निलोन्स ने ऐसा उत्पाद लेकर आया है जो इन सभी जरूरतों को पूरा कर रहा है। इसके लिए निलोन्स ने इंटरनेट पर कैंपेन निलोन्स जीजीपी शुरू किया है जिसमें अदरक और लहसुन के कॉमिक कैरेक्टर्स के बीच बातचीत, फिल्मी डायलॉग व प्रतियोगिताओं के माध्यम से आम नागरिकों को स्वस्थ्य रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक और लहसून से बने पेस्ट को खाने की सलाह दी जा रही है।
निलोन्स इंडिया के एमडी दीपक सांघवी ने बताया कि कामकाजी लोगों को एक बार में कई कामों को करना होता है, ऐसे में उनके पास रसोई को संभालने के लिए कम समय रहता है। आज के दौर में अधिकतर लोग स्वतंत्र रूप से रहना पसंद करते है और ऐसे उत्पादों की तलाश करते है जो उनके खाना पकाने के समय को कम करने के साथ ही पौष्टिक भी हो। इसी को ध्यान में रखते हुए निलोन्स ने जिंजर गार्लिक पेस्ट लाया है जो खाना पकाने को आसान बनाता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। कोल्ड ग्राइंडिंग प्रोसेस के कारण यह पोषक तत्वों से भरा होता है। लहसुन का पेस्ट बनाने के लिये 100 ग्राम लहसन की कली लीजिये, छीलिये और पीस कर पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये. आधा छोटी चम्मच नमक, 2 छोटे चम्मच तेल और 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये। एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और इसे भी 8 - 10 दिन तक प्रयोग कीजिये। इसी तरह अदरक को अच्छी तरह से धोकर सुखा लीजिये. अदरक के ऊपर से चाकू से खुरच कर पतला छिलका छील कर निकाल दीजिये. अदरक के पेस्ट को 2 तरीके से बनाया जा सकता है, एक तो अदरक को बारीक कद्दूकस से कद्दूकस करके पेस्ट बना लीजिये. दूसरा अदरक के छोटे छोटे टुकड़े चाकू से कीजिये और मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लीजिये, तो जैसे भी आसान लगे अदरक का पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये. पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये, और आधा छोटी चम्मच नमक, दो छोटी चम्मच तेल और 2 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये।
कैंपेन के बारे में निलोन्स के डायरेक्टर और सीईओ राजीव अग्रवाल ने कहा कि निलोन्स हमेशा उपभोक्ताओं की रसोई में न केवल भौतिक रूप से बल्कि कहानियों और वातार्लापों के माध्यम से भी पहुंचने की कोशिश की है। हमारे अदरक और लहसुन से वे लोग अच्छी तरह परिचित हैं जो खाना बनाते हैं। यहां तक कि प्रोडक्ट ने पहली बार खाना पकाने वाले लोगों का दिल जीता है। इस कैंपेन के साथ मित्रतापूर्ण और अधिक स्वीकार्य होना है और इसके साथ जीएण्डजी पेस्ट के फायदों के बारे में लोगों को परिचित कराना है। इंटरनेट के माध्यम से निलोन्स लोगों के बीच पहुंचकर छह सप्ताह के निलोन्स के जीजीपी अभियान में रोचक तरीके से दो कॉमिक पात्र जिंजर और गार्लिक की पक्की दोस्ती को दिखा रहा है। निलोन्स की कुकिंग पेस्ट रेंज में जिंजर गार्लिक पेस्ट, जिंजर पेस्ट, गार्लिक पेस्ट, वेज करी पेस्ट और नॉन-वेज करी पेस्ट शामिल हैं। निलोन्सन के प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज आपके नजदीकी किराना स्टोर्स, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।

पाठको की राय